एएमयू के हबीब हॉल में कमरा आवंटित करने के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन उन्हें कमरा नहीं मिला रहा है, जबकि स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को कमरे आवंटित कर दिए जा रहे हैं। यह दिक्कत केवल एक के साथ नहीं है, बल्कि राजस्थान, उड़ीसा के छात्रों के साथ भी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एएमयू के हॉल में कमरा न मिलने का आरोप छात्रों ने लगाया है। छात्रों का कहना है कि जूनियर को कमरे आवंटित किए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कमरा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एमएससी (कृषि-अर्थशास्त्र) प्रथम वर्ष के छात्र शिवांग प्रजापति ने बताया कि उन्होंने हबीब हॉल में कमरा आवंटित करने के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन उन्हें कमरा नहीं मिला रहा है, जबकि स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को कमरे आवंटित कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिक्कत केवल उनके साथ नहीं है, बल्कि राजस्थान, उड़ीसा के छात्रों के साथ भी है।
इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कमरा आवंटित की प्रतीक्षा सूची काफी लंबी है। कमरे नियमानुसार आवंटित होते हैं। फिर भी अगर छात्र कमरा आवंटित करने में किसी भी प्रकार की दिक्कतें बता रहा है, तो उसकी जांच कराएंगे।