लखीमपुर में मृत किसानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते एएमयू छात्र।
- फोटो : CITY OFFICE
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकालकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने इस घटना में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक मुआवजा दिए जाने की भी बात कही।
विश्वविद्यालय में कैंडल मार्च फॉरेन लैंग्वेज डिपार्टमेंट से शुरू हुआ और बाब ए सैयद पर पहुंचा। यहां पर छात्र विकास यादव ने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ जो हादसा हुआ है, वह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए जो भी दोषी हैं, उसकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए और उसको कानून के सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र इस दुख की घड़ी में किसानों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जानिब हसन, मोहम्मद शिकोह, रामकृष्ण गौड़, अकरम, सोहेल, यश चौधरी, तारिक आदि छात्र मौजूद थे।