फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शोषण से परेशान एएमयू की शोध छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Mon, 23 May 2022 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रा के घरवालों ने डिपार्टमेंट के सुपरवाइजर व सह सुपरवाइजर पर शोषण के आरोप लगाए हैं। इससे परेशान होकर छात्रा ने ये जानलेवा कदम उठाया। वहीं वीसी ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन की छात्रा ने नशीली दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा के परिजनों ने डिपार्टमेंट के सुपरवाइजर व सह सुपरवाइजर पर शोषण के आरोप लगाए हैं। छात्रा को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वीसी ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


मूल रूप से जनपद संभल की रहने वाली युवती अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी ऑफ मेडिसन में शोध की छात्रा है। छात्रा अपने पति के साथ परिसर से बाहर रहती है। रविवार देर रात्रि छात्रा ने अधिक मात्रा में नशीली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया छात्राओं के परिजनों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि छात्रा का शोध कार्य पूरा है। जब वह डिपार्टमेंट में अपने शोध कार्य की थीसिस जमा करने जाती है तो डिपार्टमेंट के सुपरवाइजर व सह सुपरवाइजर द्वारा उसे पिछले कई बार से अगली तारीख देकर उसका शोषण किया जा रहा है। छात्रा ने सुपरवाइजर व सह सुपरवाइजर के शोषण के चलते ही यह कदम उठाया है। डॉक्टर वसीम अली ने बताया कि छात्रा की स्थिति स्थिर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को उचित उपचार के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर तारीक मंसूर ने स्टेजिक ऑफ ऑपरेशन रिसर्च डिपार्टमेंट के प्रोफेसर काजी मजहर अली और डॉक्टर सुबुही खान के नेतृत्व में दो सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें