फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU : शोधार्थी पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, जख्मी छात्र ने कॉमन रूम की तरफ भागकर बचाई जान

Mon, 24 Apr 2023 12:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर रात एएमयू के एमएम हॉल में रह रहे राजनीति विषय से शोध करने वाले छात्र खालिद हसन हॉल के करीब फुटबॉल मैदान पर टहल रहे थे, तभी दो कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घाव के निशान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एक शोधार्थी पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। शोधार्थी बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। कुत्तों ने उसके शरीर पर कई जगह काटा है। गंभीर रूप से घायल शोधार्थी का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार देर रात एएमयू के एमएम हॉल में रह रहे राजनीति विषय से शोध कर रहे खालिद हसन हॉल के करीब फुटबॉल के मैदान पर टहल रहे थे, तभी दो कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे उससे बचने की कोशिश खालिद कर रहे थे। इसके बाद तीन और कुत्ते आ गए। कुत्तों ने खालिद को दौड़ाया और वह गिर गए। कुत्तों ने कई जगह काट लिया। 

अपनी जान बचाने के लिए खालिद हॉल के कॉमन रूम की तरफ भागे। साथी छात्रों ने कॉमन का दरवाजा खोलकर उनकी जान बचाई। पीठ पर तीन, पैर पर तीन सहित अन्य जगहों पर कुत्तों ने काट लिया। खालिद ने बताया कि कुत्तों का खौफ काफी बढ़ गया है। पिछले दिनों एएमयू के सर सैयद हाउस के मैदान पर सुबह टहल रहे सेवानिवृत्त डॉक्टर सफदर अली पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें उनकी जान चली गई। 
विज्ञापन


महानगर के स्वर्ण जयंतीनगर में एक चार महीने की बच्ची को एक कुत्ता उठा ले गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। सुबह की घटना के बारे में दोपहर 3:30 बजे थाना क्वार्सी के प्रभारी ने सूचना दी थी। इसके बाद निगम के पशु चिकित्साधिकारी को 10 कर्मचारियों को दो कैटल कैचर वाहन के साथ भेजा गया। नगर आयुक्त ने इस घटना संज्ञान लिया है।  -एहसान रब, पीआरओ, नगर निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें