इंटर के जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा किसी कारणवश रह गई है, वह 7 और 8 अप्रैल को प्रैक्टिकल एग्जाम दे सकता है। अलीगढ़ में गोपीराम इंटर कॉलेेज और टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में यह परीक्षा होंगी।
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। परीक्षा 7 और 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन
डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि परीक्षा केंद्र गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, जीव विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, कृषि भाग-1 कृषि शस्य विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन भाग-2, कृषि रसायन विज्ञान, कंप्यूटर, सैन्य विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में संगीत वादन, संगीत गायन, गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।