एमबीए, एमएसडब्ल्यू और एमपीएच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में कुल 4,254 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,425 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) में पंजीकृत 426 अभ्यर्थियों में से 340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमपीएच की प्रवेश परीक्षा 7 जून को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अलीगढ़, कोलकाता और कोझिकोड में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एमबीए, एमएसडब्ल्यू और एमपीएच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। एमबीए, एमएसडब्ल्यू और एमपीएच पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4,254 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,425 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) में पंजीकृत 426 अभ्यर्थियों में से 340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।