फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: स्पोर्ट्स कोटे की बहाली के लिए 11वीं के छात्रों ने किया प्रदर्शन, गेट किया बंद, आवाजाही रुकी

Sat, 30 Aug 2025 12:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्र मुज्किकर ने कहा कि जब कोटा खत्म करना ही था तो फॉर्म में यह विकल्प देना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने बताया कि इस कोटे के लिए 150 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
एएमयू सेंचुरी गेट को छात्रों द्वारा बंद करने पर गेट के ऊपर होकर निकलते छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के शताब्दी द्वार पर शुक्रवार को 11वीं कक्षा में स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन देने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। 100 से ज्यादा छात्रों ने गेट बंद कर दिया, जिससे आवाजाही रुक गई। मौके पर पहुंची प्रॉक्टर टीम ने छात्रों को प्रार्थना पत्र देने के लिए समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बता दें कि विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कैटेगरी से एडमिशन के लिए शनिवार को ट्रायल किए जाएंगे।

विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि उन्होंने फरवरी में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए फॉर्म भरा था, जिसमें स्पोर्ट्स कोटे का विकल्प मौजूद था। इसके लिए उन्होंने 150 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी जमा किया था। बाद में यूनिवर्सिटी ने अचानक स्पोर्ट्स कोटा खत्म कर दिया और जुलाई में एक नोटिस जारी कर कहा कि 150 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र मुज्किकर ने इसे छात्रों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि जब कोटा खत्म करना ही था तो फॉर्म में यह विकल्प देना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने बताया कि इस कोटे के लिए 150 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। छात्रों की मांग है कि स्पोर्ट्स कोटे को फिर से शुरू किया जाए। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फैसला लिया गया था। छात्रों को समझाया गया है कि उन्हें जो कहना है, उसके संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र दे दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें