ट्रायल के लिए 16-30 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ी निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचें। अपने साथ अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट में से एक दस्तावेज साथ लाएं। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को 12 फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा खरीदा जाएगा।
अलीगढ़ मंडल के खिलाडि़यों को मंच देने के लिए अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग का शानदार आगाज होने जा रहा है। इसमें मंडल के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
यह पहली बार है कि अलीगढ़ में इस स्तर की कोई क्रिकेट लीग आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों का चयन एक निष्पक्ष ट्रायल प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
खिलाड़ी नीचे दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 जून को शाम 5 बजे तक है। आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के ट्रायल 8 जून को आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।
ट्रायल का स्थान और समय
स्थान : अहिल्या बाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, रामघाट रोड, अलीगढ़
समय: प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
टीम का चयन
ट्रायल के लिए 16-30 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। खिलाड़ी निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचें। अपने साथ अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट में से एक दस्तावेज साथ लाएं। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को 12 फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा खरीदा जाएगा। लीग मैचों के माध्यम से टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत होगी। यह आयोजन न सिर्फ अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र की खेल संस्कृति को भी नई दिशा देगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।- 8392925271