फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 22 महिलाओं को दिया गया अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान, ये महिलाएं हुईं सम्मानित

Wed, 06 Mar 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिक्षा, खेलकूद, उद्यम, समाजसेवा, राजनीति, चिकित्सा व कला-संस्कृति के क्षेत्र से 22 महिलाओं को अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। अलीगढ़ अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व मीनू राणा ने महिलाओं को पटका ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा, खेलकूद, उद्यम, समाजसेवा, राजनीति, चिकित्सा व कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालीं 22 महिलाओं को अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


6 मार्च को मैरिस रोड स्थित लॉ शेफ रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व मीनू राणा ने महिलाओं को पटका ओढ़ाकर और प्रमाण पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। महिलाओं के सम्मान में खूब तालियां बजीं। इससे पहले सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में वर्चस्व बढ़ रहा है। वह चाहे प्रशासनिक हो राजनीति। शिक्षा हो या चिकित्सा। कला हो या संस्कृति। उद्यम हो या नवाचार। समाज में महिलाओं के सामाजिक योगदान की स्वीकार्यता बढ़ी है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रिका अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


महिलाएं अबला नहीं, सशक्त हैं : मीनू राणा
नारी शक्ति सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मीनू राणा ने कहा कि शक्ति महिलाओं में है, बस यह उनको जानना है कि हम अबला नहीं हैं और किसी से कम नहीं हैं, बल्कि हम सशक्त हैं। इसको समाज को भी स्वीकारना जरूरी है। महिलाओं को विशेष नहीं, बस बराबर सम्मान और अवसर की आवश्यकता है। पुरुष और महिला साइकिल के पहिये हैं, जब दोनों बराबर चलेंगे, तभी साइकिल रूपी परिवार आगे बढ़ेगा। आधी आबादी महिला है, अगर यह विकास में साथ जुड़ जाएगी, तो देश एक नई ऊंचाई छुएगा। अब समाज भी बदल रहा है, परिवार में लड़कियों पर रोक-टोक कम हो रही है, लड़कों को भी समझाया जा रहा है कि उन्हें लड़कियों का सम्मान करना है। महिलाएं परिवार संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर हो रही हैं, इस तरह से महिलाओं की ताकत दोगुनी हो गई है। महिलाएं केवल सहयोग भर की उम्मीद रखती हैं न कि यह चाहती हैं कि पूरा काम पुरुष ही करें।

अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन सराहनीय रहा। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। -वैभव राज सिंह, मालिक, ला शेफ रेस्टोरेंट

विज्ञापन

इन्हें मिला नारी शक्ति सम्मान

  • डॉ. उमेश कुमारी (अध्यक्ष, सहकारी बैंक शाखा, समाजसेवा)
  • प्रो. वीणा माहेश्वरी (डीन व प्राचार्या, जेएन मेडिकल कॉलेज)
  • प्रो. शर्मिला शर्मा (प्राचार्या, टीकाराम कन्या महाविद्यालय)
  • अरीबा खान (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज)
  • मीनाक्षी नागपाल (नृत्य प्रशिक्षक)
  • प्रो. सुनीता गुप्ता (चित्रकला विभागाध्यक्ष डीएस कॉलेज)
  • शालिनी चौहान (अंतरराष्ट्रीय रेफरी, ताइक्वांडो)
  • डॉ. पूनम सारस्वत (नृत्य प्रशिक्षक)
  • हेमलता गुप्ता (शिक्षिका, परिषदीय विद्यालय)
  • चंद्रिका अग्रवाल (नृत्यांगना)
  • अदिति मित्तल (स्टार्टअप)
  • अंशिका मित्तल (स्टार्टअप)
  • सीमा सिंह (ड्रोन दीदी के रूप में प्रसिद्ध)
  • सीमा अब्बास (प्रबंधक, वन स्टाप सखी प्रोजेक्ट)
  • कल्पलता चंद्रहास (प्रधानाचार्या, नीहार मीरा नेशनल स्कूल)
  • सुनीता सिंह (प्रधानाचार्या, विश्व भारती पब्लिक स्कूल)
  • नंदिनी अग्रवाल (प्रधानाचार्या, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल)
  • शीना गर्ग (व्यवसायी, प्लस प्वाइंट)
  • श्रेष्ठा गौड़ (प्रशिक्षक, स्केटिंग)
  • हिना अरोरा (बेकरी, उद्यम)
  • लकी तुरेहा गौतम (समाजसेवा)
  • आस्था शर्मा (नृत्यांगना)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें