फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 51100 दीपों से जगमगाएगा अचल सरोवर, होगा लेजर शो, बनेगी रंगोली, चलेगी आतिशबाजी, ऐसे होगी एंट्री

Thu, 23 Oct 2025 08:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दीपोत्सव एक दीप स्वच्छता के नाम कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। लेजर शो, दीपदान, रंगोली, सेल्फी, आतिशबाजी का आनंद शहरवासी अचल सरोवर पर अपने परिवार के साथ आकर ले सकेंगे।
विज्ञापन
अचल सरोवर का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 नवंबर को अलीगढ़ शहर का अचल सरोवर 51100 दीपों से जगमगाएगा। लेजर शो, रंगोली, आतिशबाजी होगी। तैयारियों में अलीगढ़ नगर निगम जुट गया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि दीपोत्सव के लिए अचल सरोवर पर सभी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। दीपों का जलाने के लिए आठ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक नोडल अधिकारी और एक सह नोडल अधिकारी के साथ 10 कार्मिकों की तैनाती की गई है। यहां 35 अधिकारी, 450 कर्मचारियों और 700 सफाई कर्मचारियों की 100 टीमों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


दीपोत्सव एक दीप स्वच्छता के नाम कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। लेजर शो, दीपदान, रंगोली, सेल्फी, आतिशबाजी का आनंद शहरवासी अचल सरोवर पर अपने परिवार के साथ आकर ले सकेंगे। एंट्री निशुल्क रहेगी। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप प्रज्ज्वलन का नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति अलीगढ़ के नागरिकों के व्यवहार में हो रहे परिवर्तन का प्रतीक बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें