फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: मेडल व सर्टिफिकेट पाकर मेधावियों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Sun, 30 Jun 2019 07:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
भविष्य कार्यक्रम में डीएम, एडीएम , एएसपी, सीओ सिटी व अन्य अतिथियों के साथ मेधावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस में अमर उजाला व माया इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान-2019 कार्यक्रम मैंडू रोड स्थित माया इंस्टीट्यूट के सभागार में हुआ। वहां सैकड़ों मेधावियों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावी छात्र छात्राएं खुशी से चहक उठे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी डॉ.अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी रामशब्द यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यर्पण कर की गई। 

तदोपरांत अधिकारियों ने मेधावियों के समक्ष कई उदारण प्रस्तुत उनका उत्साह वर्धन किया। रविवार की सुबह से ही माया इंस्टीट्यूट में मेधावी छात्र छात्राएं काफी तादाद में अपने अभिभावकों के साथ पहुंच गए। वहां इन मेधावियों को मंच पर बुलाकर अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। 
विज्ञापन


मंच पर खुद को सम्मानित होते देख मेधावी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान मेधावियों के सम्मान में जमकर तालियां बजाई गई और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। काफी तादाद में मेधावी उनके अभिभावक इस मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम में अतिथियों का जोशीला स्वागत किया गया। 
 

भविष्य ज्योति कार्यक्रम में अतिथियों के बीच प्रशस्ति पत्र दिखाते मेधावी - फोटो : अमर उजाला
आरपीएम सीनियर सेंकडरी स्कूल के संरक्षक डॉ. उमाशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को कई प्रेरणादायक उदारण देते हुए उन्हें सफलता के मंत्र दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर लें तो उसको पाने का हर संभव प्रयत्न करें। इस माके पर मोदीनगर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के डायरेक्टर आरके अग्रवाल विद्यार्थियों से कहा वह अपना कैरियर खुद चुनें। लगातार सफलता हासिल करने के लिए प्रयत्नशील रहें। संचालन डिस्ट्रक्ट बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल व गोविंद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।

इस कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
आईआईएमटी अलीगढ़, आरबीएस मुरसान, महाराज ऑटो वल्र्ड रानी मिल कपाउंड, एपेक्स पावर सिस्टम रोहई, मोदी नगर इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी, आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटा रोड, जीएस मेमोयिल महाविद्यालय रोहई, ब्राइडल ब्यूटी पार्लर, शांकुतलम कालेज फॉर एजुकेशन, रामोजी रिसोर्ट, तिवारी हॉस्पीटल, मिथलेश शर्मा कालेज, वृंदा प्रजेंट हाउस आदि संस्थाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता: डीएम
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफलता उन्ही को मिलती है जो कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करें और अपना मुकाम हासिल करें। जिसमें रुचि हो उसमें अपना करियर बनाएं। उन्होंने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन के लिए यह शेर भी सुनाया- मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनको सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से ही उड़ान होती है-। उन्होंने कड़ी मेहनत से अंक अर्जित करने वाले मेधावियोंं को बधाई दी।
 
विज्ञापन

करियर को लेकर विद्यार्थी आजकल गंभीर-डॉ. शुक्ला

भविष्य ज्योति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार - फोटो : अमर उजाला
एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर विद्यार्थी करियर को लेकर गंभीर हैं। लक्ष्य की निश्चितता और उसके प्रति गंभीरता के साथ साथ सतत परिश्रम से ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढऩे की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मेधावियों को बधाई दी।

मेहनत से हर लक्ष्य किया जा सकता है प्राप्त: एएएसपी
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि आज प्रतिभाओं की कमी नहीं है। करियर पूर्व नियोजित तय होना चाहिए। लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध रहें। विद्यार्थी करियर के बारे में सोच समझकर फैसला लें। मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इसी तरह पढ़ें और सफलता के नए आयाम स्थापित करें।

ऐसे कार्यक्रमों से होता है उत्साहवर्धन: सेंगर
माया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रविंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन होता है और वह अपना लक्ष्य निर्धारित करने में काफी हद तक सफल होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आए मेधावियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें