अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
रैली में एसएसपी आकाश कुलहरि भी शामिल थे। जैसे ही वह किशनपुर तिराहा से लक्ष्मीबाई मार्ग पर मुड़े, वैसे ही उन्हें बिना हेलमेट का बाइक सवार दिख गया। उसे रोककर भविष्य में हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की हिदायत दी। पुलिस कंट्रोल रूम कार्यालय के सामने सड़क पर बिना हेलमेट के बाइक सवार दिखने पर कप्तान उसके पास भी पहुंच गए। उससे परिवार की खातिर हेलमेट लगाने को कहा। कहा, तुम्हारी जरूरत परिवार को है, इसलिए जान जोखिम में डालकर बाइक न चलाएं। हेलमेट आपकी सुरक्षा करेगा। इसे नजर अंदाज न करें।
अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कंट्रोल रूम कार्यालय के पुलिस की चौपाल में मुख्य अतिथि आकाश कुलहरि ने कहा कि सड़क हादसे में हेलमेट लगाने वाले की जान बच जाती है। इसलिए पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने परिवार की खातिर हेलमेट पहनें। कहा, स्वयं की सुरक्षा का ख्याल रखना बाइक सवार की जिम्मेदारी है। पुलिस मजबूरी में चालान काटती है। हेलमेट को अपने जीवन में शामिल करें। 99 फीसदी महिलाएं बिना हेलमेट की स्कूटी चलाती हैं, उन्हें भी हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। इस अपराजिता जागरूकता रैली के लिए अमर उजाला को बधाई देते हैं। विशिष्ट अतिथि मेयर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि हेलमेट लगाकर बाइक चलाना बाइक सवार के लिए काफी मुफीद है। यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो हादसे से बच जाएंगे। एसपी ट्रैफिक अजीज-उल-हक ने कहा कि ट्रैफिक के मामले में अलीगढ़ को एक मॉडल शहर के रूप में पहचान तभी मिल सकती है, जब आमजन का सहयोग मिलेगा। हेलमेट लगाकर पुलिसकर्मी नजीर पेश करें। अभी 20 फीसदी लोग हेलमेट लगाने लगे हैं, इस आंकड़े को 90 से 95 फीसदी करना है।
अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
रामघाट रोड पर विनीत कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर के छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने रैली के दौरान बिना हेलमेट के दिखे बाइक सवार को फूल माला पहनाकर उन्हें हेलमेट लगाने के लिए अनुरोध किया। इस मौके पर सेंटर के डायरेक्टर विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
अपराजिता हेलमेट जागरूकता बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, सुमित सर्राफ, राज सक्सेना, मोहम्मद अली, भगत सिंह बाबा, अमानुल्ला खां, मुजाहिद असलम, विनीत यादव, दीपक शर्मा, शोभांश सिंह, कृष्णा गुप्ता, शैलेंद्र पाल सिंह, शीलू ठाकुर, कंचन राघव, निधि शर्मा, मधु ओझा, ममता शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, हाथरस सांसद के प्रतिनिधि नरेंद्र पचौरी, नितिन गुप्ता, आरएस होंडा से अशोक चौहान और उनकी टीम, अवंती लर्निंग सेंटर के बिजनेस हेड मनीष यादव, जैद, सचिन, सिनर्जी क्लासेज के डॉ. धीरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रमेश यादव, नारायणा एकेडमी के आरवी चौधरी आदि।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
-क्षेत्रीय क्रीड़ा मंडलीय कार्यालय
- विकास ऑटो व्हील्स
- आरएस होंडा
- विनीत कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर
-अवंती लर्निंग सेंटर
-सिनर्जी क्लासेज
-नारायणा एकेडमी
- मनोज अलीगढ़ी फोटो जर्नलिस्ट
- जिला ओलंपिक संघ