फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मंदिरों में गूंजे घंटे घड़ियाल, ज्योत जलाकर भक्तों ने मांगी मनौती

Sun, 03 Apr 2022 01:39 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हाथरस अड्डा पथवारी मंदिर में नवरात्रि पर पूजन करते श्रद्घालु। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष के साथ शनिवार को चैत्र के नवरात्र प्रारंभ हो गए। पहले दिन श्रद्धालुओं ने अपने घर और प्रतिष्ठानों में घट की स्थापना की। मां दुुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। घंटे घड़ियाल गूंज उठे। जलाभिषेक के बाद भक्तों ने ज्योत जलाकर देवी मां से अपने घर में सुख समृद्धि की मनौती मांगी।
विज्ञापन




शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु जल्दी नहाकर तैयार हो गए और पूजा स्थल स्वच्छ किया। इसके बाद माता की चौकी लगाई और घट स्थापना की। पूजा अर्चना कर भोग प्रसादी लगाई। अज्ञारी कर मंदिरों की तरफ रुख किया।


नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर, स्वर्ण जयंती नगर के एडीए मार्केट स्थित वैष्णो मंदिर, अचलताल स्थित गायत्री देवी मंदिर, सासनीगेट स्थित काली मंदिर, नौरंगाबाद पथवारी मंदिर, सारसौल साईं मंदिर, बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर, हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। सेवादारों ने श्रद्धालुओं की कतारें लगवाईं। एक-एक करके पूजा अर्चना करने का मौका दिया गया। इसके बाद शाम को भी मंदिरों में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। 
विज्ञापन





भक्तों ने शुरू किया व्रत
-देवी भक्तों ने शनिवार से नवरात्र व्रत आरंभ कर दिया है। कई श्रद्धालु पहले दिन से लेकर आठवें दिन तक व्रत रहेंगे, जबकि कुछ एक श्रद्धालु पहले और सप्तमी या अष्टमी के दिन व्रत रखेंगे। इसके बाद रामनवमी को कन्या लांगुराओं को भोजन कराकर व्रत का पारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें