8 मार्च को खैर थाने के गांव दरकन नगलिया में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में खैर निवासी ध्रुव शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। तो वही दूसरे पक्ष से लक्ष्मण भी चोटिल हो गया था। ग्यारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
खैर कोतवाली में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस की अगुआई में खैर पुलिस ने गिरफ्तार किये गये हत्या के तीन आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि 8 मार्च को खैर थाने के गांव दरकन नगलिया में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में खैर निवासी ध्रुव शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। तो वही दूसरे पक्ष से लक्ष्मण भी चोटिल हो गया था। ग्यारह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के बाद रविवार को एसएचओ प्रवीन कुमार सिंह, हलका इंचार्ज रनवीर सिंह व एसआई गंगाराम गंगवार ने तुलाराम व रामवीर सिंह पुत्र भोजराज, राजू पुत्र गंगासहाय निवासी दरकन नगलिया को बाजिदपुर अखाडे के निकट से गिरफ्तार किया था। तीनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रायफल व तमंचा कारतूस भी बरामद हुए थे।
11 मार्च को खैर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर नामजदों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह राणा के अनुसार शेष नामजदों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। बरामदगी के आधार पर केस में आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई है।