अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में ''ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026'' का रोमांच चरम पर है। 13 मार्च को विश्वविद्यालय के शीला गौतम ऑडिटोरियम में सुबह 9:00 बजे से मुकाबलों का दौर शुरू हुआ। देश भर से आए युवा खिलाड़ी अलग-अलग वजन वर्गों में अपना हुनर और शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन करते रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी सुदर्शन, उपकुलसचिव पवन कुमार और सहायक कुलसचिव शशांक मालवीय मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार वार्ष्णेय, आयोजक सचिव डॉ. शाहनवाज खान और प्रतियोगिता संयोजक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने व्यवस्थापक की भूमिका अदा की। कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह और कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह स्वयं खिलाड़ियों, रेफरी और टीम मैनेजरों से संवाद किया। खिलाड़ियों के आवास, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया।
हैदराबाद से आए ऑब्जर्वर
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से मिस्टर शीमब अजीम (एचओडी, डेक्कन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, हैदराबाद) को विशेष ऑब्जर्वर के रूप में भेजा गया है, जो पूरी प्रतियोगिता की शुचिता और मानकों की निगरानी कर रहे हैं।
प्रतियोगिता परिणाम यह रहे विजेता
महिला भार वर्ग- 45 किलोग्राम
पहला स्थान - नयना सुरेश- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान- सोनी - राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
तीसरा स्थान- नंदना एसएस- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - चांदनी - राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
50 किलो भार वर्ग महिला
पहला स्थान - अंजना पी- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान - फातिमा शहाना - कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
तीसरा स्थान - अथिरा एम- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - मुस्कान - राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
55 किलो भार वर्ग महिला
पहला स्थान --तेजा पीजे-- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान - आयशा नशवा ओपी- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - कनक- राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
तीसरा स्थान - रचना - डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
भार वर्ग 60 किलो ग्राम महिला
पहला स्थान - निवेद्या पी - कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान - अंजली बी- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - एश्वर्य - एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
तीसरा स्थान - खुशी - श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
भार वर्ग 65 किलोग्राम महिला
पहला स्थान - आर्या वीएस - कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान - मंजूषा एम - एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - क्वीन गार्गी -राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
तीसरा स्थान- प्रतिका सिंह, -डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
भार वर्ग 70 किलोग्राम महिला
पहला स्थान - अपर्णा पी-- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान - शिवानी- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय
तीसरा स्थान - मानसी- राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गुजरात
तीसरा स्थान - मीरा के - एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
भार वर्ग 80 किलोग्राम महिला
पहला स्थान - पूजा -प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय
दूसरा स्थान- रेशमा - कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
तीसरा स्थान- अंजू-एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
भार वर्ग 90 किलोग्राम महिला
पहला स्थान - अक्शा एस अजी - एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
दूसरा स्थान - रिचा-राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
भार वर्ग 90 किलोग्राम से अधिक महिला
पहला स्थान- अरुमिमा एस -कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान - श्रेया सिबू - एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान -थ्रिथा यूए-एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
पुरुष वर्ग मुकाबले
50 किलो भार वर्ग
पहला स्थान- गौतम जी पाल- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
दूसरा स्थान- अमन कुमार-राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
तीसरा स्थान - लवकुश- डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
तीसरा स्थान- ई जया प्रकाश-एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
55 किलो भार वर्ग
पहला स्थान-- हिमांशु घुसार- एलएनसीटी भोपाल
दूसरा स्थान- अतुल केपी-कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
तीसरा स्थान - कृष्णा यादव- पारुल यूनिवर्सिटी बड़ौदरा
तीसरा स्थान-सतेंद्र कुमार-राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
60 किलो भार वर्ग
पहला स्थान- अभिषेक कुमार- राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
दूसरा स्थान - विष्णु प्रदीप- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - उर्वेश- डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
तीसरा स्थान - विधुल एसी- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
65 किलो भार वर्ग
पहला स्थान- निर्मल सीएम-एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
दूसरा स्थान - अक्षय एमएस- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान- सी मलस्वंतलुंगा- मिजोराम यूनिवर्सिटी
तीसरा स्थान - आदित्य सिंह - राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
70 किलो भार वर्ग
पहला स्थान- वनलालबैखलुआ- मिजोराम यूनिवर्सिटी
दूसरा स्थान - मो. फासिल केटी- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
75 किलो भार वर्ग
पहला स्थान- अमल जोनसन- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
दूसरा स्थान- रिचर्ड बैनलाल रोचना- मिजोराम विश्वविद्यालय
तीसरा स्थान - अक्षय शैजू- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - अंशुल गुप्ता-- मेडीकैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर
80 किलो भार वर्ग
पहला स्थान- नंद कुमार डी नायर- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
दूसरा स्थान - योगेश कुमार- एलपीयू पंजाब
तीसरा स्थान - मुकश बी- सविथा इंस्टीट्यूट, चेन्नई
तीसरा स्थान - शेख अमन- लोक जागृति केंद्र यूनिवर्सिटी
100 किलो भार वर्ग
पहला स्थान --सुमित पाल- राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
दूसरा स्थान- अशकार अली टीएस- एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल
तीसरा स्थान - मो. सनी पी- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
तीसरा स्थान - विजय पाल सिंह-केएन मोदी यूनिवर्सिटी, राजस्थान
110 किलो ग्राम भार वर्ग
पहला स्थान - तुषार अवस्थी- एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
दूसरा स्थान -काव्य चौहान- राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
तीसरा स्थान- गौतम कपूर-डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
तीसरा स्थान -जीवन पी रेजी-कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
110 किलो से अधिक भार वर्ग
पहला स्थान - अमित सिंह- एसवी सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ
दूसरा स्थान- विशाल महेश्वरन- एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
तीसरा स्थान- निवेध जयन- कालीकट विश्वविद्यालय, केरल
तीसरा स्थान- श्रोथिय जय - रक्षा यूनिवर्सिटी गुजरात