फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में महिला की मौत, मायके वाले लगा रहे हत्या का आरोप

विज्ञापन
नीरेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। अतरौली कस्बे के मोहल्ला बरौलिया टोला में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार देर रात महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला बरौलिया टोला निवासी विजय कुमार की शादी 14 वर्ष पहले अकराबाद क्षेत्र के गांव शाहगढ़ निवासी मोती लाल की बेटी नीरेश उम्र 35 वर्ष के साथ हुई थी। नीरेश व विजय के दो बच्चे खुशी 12 वर्ष और पारस 10 वर्ष हैं। सोमवार देर रात किसी बात पर नीरेश ने कमरे में जाकर धोती से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। बेटी खुशी कमरे में गई तो मां को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। मोहल्ला के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने शव को नीचे उतारा। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। कोतवाल प्रदीप सिंह का कहना है अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली। मौत का सही कारण पता लग सके इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरेश की मौत पर गमगीन परिजन - फोटो : Amar Ujala
नीरेश की मौत पर गमगीन परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें