फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में श्रमिक का शव सड़क सहारे पड़ा मिला। संदिग्ध हालात में युवक की मौत की खबर पर परिवार व पुलिस भी पहुंच गई। परिवार ने युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अभी मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से इगलास के गांव कारेका निवासी 35 वर्षीय चंद्रप्रकाश उर्फ भूरा सारसौल इलाके में सरस्वती स्कूल के पास रहता था। घर में पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी हैं। खुद चंद्रप्रकाश इलाके की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था, जबकि पत्नी घरों में काम करने जाती है।
परिवार के अनुसार रोजाना की तरह सुबह वे मजदूरी के लिए निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे और खबर मिली कि उनकी लाश रॉयल रेजीडेंसी के पास पड़ी है। इधर, चंद्रप्रकाश के चाचा छोटेलाल का आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने फैक्टरी पर या फिर किसी अन्य स्थान पर बंधक बनाकर उसे पीटा है। इन्हीं चोटों से उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी विनोद कुमार के अनुसार परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। मामले में पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें