फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को हिजाब की धमकी पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू की इंजीनियरिंग संकाय की छात्रा को सोशल मीडिया पर जबरन हिजाब पहनाने की धमकी और कैंपस खुलने पर देख लेने की धमकी के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। खबर मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने एकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि इस मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

वाकया तीन दिन पुराना है, जब एक नरौरा निवासी छात्रा ने एसएसपी को ई-मेल के जरिये यह शिकायत भेजी थी कि उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साथी छात्रों द्वारा धमकी दी जा रही हैं। जिसमें उसे जबरन हिजाब पहनाने जैसी धमकी और कैंपस खुलने पर देख लेने तक की धमकी देने का आरोप था। इस मामले में अगले दिन राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने भी एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की बात कही।
इसी दिन एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस में आरोपी पर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इधर, इस मामले में मुकदमे के बाद जब खबर मीडिया की सुर्खियों में आई तो राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने एकाउंट से ट्विट कर यह जानकारी दी है कि मामले में जांच कराई जाएगी। इधर, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने अपने एकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस प्रकरण को उनके आयोग के सदस्य लगातार निगरानी कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने मीना कुमारी द्वारा एसएसपी को लिखा गया पत्र भी अपने ट्वीट में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें