फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित दो महिला सिपाही घायल

Fri, 17 Jul 2020 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाई महीने से फरार चल रहे गांव सांकरा के अवैध शराब निर्माता व तस्कर को पकड़ने गई पाली पुलिस पर तस्कर व उसके परिवार वालों ने हमला कर दिया। पथराव में दरोगा व दो महिला कांस्टेबल घायल हो गए। हमले के बाद से पूरा परिवार फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जागन मल्लाह निवासी सांकरा, थाना दादों ढाई महीने से थाना पाली से वांछित है। पाली पुलिस ने इसकी अवैध भट्टी पर छापा मारा था, जहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई थी। जागन मौके से भागने में कामयाब रहा था। तब से वह पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था।

बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि जागन घर पर ही है। पाली पुलिस टीम थाना दादों की सांकरा चौकी पुलिस के साथ रात लगभग साढ़े आठ बजे गांव पहुंच गई। यहां जागन के घर पर दबिश देते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जागन के पकड़े जाते ही उसके परिवार वाले आक्रामक हो उठे। परिवार वालों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद पथराव किया। पथराव कर जागन को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि जागन ने भी पुलिस पर पथराव किया। अचानक हुए इस पथराव में दादों थाने के दरोगा हरिकेश, पाली थाने की दो महिला कांस्टेबल शिवानी व अनीता घायल हो गईं। दरोगा हरिकेश लहूलुहान हो गए।

इस हमले के बाद जागन परिवार के साथ भाग गया। सूचना पर छर्रा, दादों व पाली थाने का फोर्स आ गया। अतरौली सीओ प्रशांत सिंह ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शराब तस्कर व उसके परिवार की तलाश में टीम लगाई।

पथराव में घायल दरोगा।- फोटो : GANGIRI

 

गांव की गली में पड़े ईंट- पत्थर- फोटो : GANGIRI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें