फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, 29 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने शनिवार को एक और जान ले ली। पं. दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमित महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 29 नए केस मिले हैं। जबकि 39 मरीज ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए।
सुरेंद्र नगर क्षेत्र की 70 वर्षीय महिला को शुक्रवार को बीमारी के चलते पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 393 तक पहुंच गई है। अब तक कुल 10563 पॉजिटिव केस मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोरोना संक्रमित होकर विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 39 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 10119 हो गयी है। अब तक 3.37 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इसमें शनिवार को हुई 2700 जांच शामिल हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें