फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिश्वत के आरोपी दरोगा की शर्मनाक हरकत, महिलाओं को दौड़ाकर पीटा

Thu, 19 Sep 2019 07:05 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विरोध करती पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्वतखोरी करने वाले एक पुलिस अधिकारी का बेहद शर्मनाक चेहरा सामने आया है। खबर है कि अलीगढ़ दीवानी में नियुक्त एक दरोगा ने गुरुवार शाम कुछ महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। सभी महिलाएं एक ही परिवार की हैं। 

विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि रिश्वत न देने पर उनमें से एक के निर्दोष पति को जेल भेजा जा रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपी दरोगा ने महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन के इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा कर शांत कराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें