फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू में जो कुछ हुआ, उसका विरोध पूरे देश में हो रहा : गृह राज्यमंत्री

विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के घर पर श्रद्या सुमन अर्पित करके पहुंचे केन्द्री - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के निधन के बाद वीसी की शोक संवेदना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में जो कुछ हुआ, उसका विरोध पूरे देश में हो रहा है। बाबूजी का कद इतना बड़ा था कि किसी जाति या धर्म के दायरे में नहीं आ सकता।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बुधवार को कल्याण सिंह के परिजनों के बीच शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। कल्याण सिंह के निधन पर एएमयू वीसी द्वारा शोक प्रकट किया गया था, जिसका विरोध कुछ लोग कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शोक संवेदना को लेकर एएमयू में जो कुछ भी हुआ है, उसका विरोध पूरे देश में हो रहा है।
कानून सम्मत व्यवस्था के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बाबूजी का पार्टी एवं राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, इसके लिए उन्होंने कठोर परिश्रम किया। लगातार आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार एवं मुख्यमंत्री की कुर्सी को त्याग दिया। भगवान राम की कृपा है कि उनके रहते सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें