फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ः यूजर चार्ज खत्म कराया, अब अगली लड़ाई आनलाइन व्यापार

विज्ञापन
अचल ताल आर्य समाज मंदिर में अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति द्वारा स्थापना दिवस समारोह पर पार्षदों - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति का प्रथम स्थापना दिवस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मनाया गया। आर्य समाज मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य संयोजक अनिल सेंचुरी व मनीष अग्रवाल वूल ने बताया कि संस्था की स्थापना 14 अगस्त को हुई थी, आज एक वर्ष पूरा हो गया है। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में यूजर चार्ज लगाकर बिल भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन

संस्था ने इसके खिलाफ अभियान चलाया। तमाम पार्षदों, व्यापारियों ने इस मुद्दे का पुरजोर समर्थन किया और संस्था यूजर चार्ज को समाप्त कराने में सफल रही। यूजर चार्ज के अलावा और कई मुद्दों पर संस्था सफल होकर महानगरवासियों व व्यापारियों के बीच अपना सम्मानजनक स्थान बनाने में सफल रही। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि समिति का अगला मुद्दा आनलाइन व्यापार का रहेगा। जिसका जनआंदोलन के साथ विरोध होगा।
कार्यक्रम को शहर विधायक संजीव राजा, पार्षद कुलदीप पांडेय, पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, भाजपा पार्षद दल के सचेतक श्री दिनेश गुप्ता, पार्षद अलका गुप्ता, अशोक चौधरी आदि ने संबोधित किया। संजीव राजा ने कहा कि किसी भी अधिकारी से संबंधित कोई भी शिकायत या समस्या हो, स्मार्ट सिटी से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन

सरकार की नीति और नियत में कोई फर्क नहीं है। सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी पार्षदों का पटका पहनाकर तथा एक सम्मान पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संजीव रतन अग्रवाल, ऋषि मित्तल, पवन मोरनी, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें