अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज के सामने हो रहे जलभराव का पानी निकालने के लिए नगर निगम से शनिवार को दो पंपिंग सेट और छह अधिकारी-कर्मचारियों को रवाना किया। दरअसल केएमवी इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में आने वाले वीवीआईपी की गाड़ियां यहीं पार्क होनी है। जलभराव अधिकारियों की समस्या बना हुआ था।
बता दें कि अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पेज नंबर छह पर केएमवी के सामने पार्किंग के लिए सिरदर्द बना जलभराव शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके माध्यम से बताया गया कि कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में आने वाले वीवीआईपी की गाड़ियों की पार्किंग वाले स्थान पर हुआ जलभराव अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गया है।
प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई तो शनिवार को नगर निगम के महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने दो पंपिंग सेट और छह अधकिरी-कर्मचारियों को जल निकासी के लिए भेजा। पूरे दिन पानी निकालने का काम चलता रहा। अनवर ख्वाजा ने बताया कि जल्द ही जलनिकासी कर पार्किंग के लिए मैदान सुखा दिया जाएगा।