फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ट्रक चालक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : GABHANA
विज्ञापन
शनिवार की रात गांव भरतरी स्थित एक ढाबे पर ट्रक चालक की मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे परिवार वालों ने जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हंगामा किया। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के कोंछोड़ निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र हरिमोहन ट्रक चालक थे। शनिवार की रात माल लोड कराने के बाद भरतरी स्थित एक ढाबे पर रुके थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वह मृत मिले। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल के जरिए परिवार वालों को खबर दी। परिवार वालों ने ढाबा संचालक पर शराब में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक गभाना एमपी सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें