फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अतरौली में बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत, तीन घायल, शादी वाले घर में फैला मातम

Sun, 03 Apr 2022 02:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर के नरौरा थाना निवासी बालू शंकर की बेटी की 21 अप्रैल को शादी होनी है। उनका बेटा राजा अपनी बहन लक्ष्मी व भांजी रोहनी व दीक्षा के साथ आगरा से शादी के कार्ड बांटकर बाइक द्वारा बेलोन लौट रहा था तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे पीड़ितों के परिजन व पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के गांव जमालगढ़ी के निकट दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमे एक बच्चे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन गम्भीर घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अलीगढ़ भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के नरौरा थाना निवासी बालू शंकर की बेटी की 21 अप्रैल को शादी होनी है। शादी की तैयारियां घर में जोरों पर हैं। बालू शंकर का बेटा राजा अपनी बहन लक्ष्मी व भांजा रोहनी (5) व भांजी दीक्षा के साथ आगरा से शादी के कार्ड बांटकर बाइक द्वारा बेलोन लौट रहा था। तभी गांव जमालगढ़ी के सत्यम शिवम सुंदर इंटर कॉलेज के निकट अतरौली की ओर जा रहे शिवा 18 वर्ष पुत्र जुगल किशोर व विनय पुत्र शिशुपाल सिंह निवासीगण वाजिदपुर थाना जवां की बाइक से आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में राजा, रोहनी व शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ शिवप्रताप सिंह, कोतवाल प्रदीप सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। तीनो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर दोनों तरफ से परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें