फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अधिवक्ता व शिक्षक के बंद मकानों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार रेलवे कॉलोनी में चोरों ने कुंडा तोड़कर घर में की चोरी । विज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के कृष्णा विहार रेलवे कॉलोनी इलाके में होली की रात चोरों ने एक अधिवक्ता व शिक्षक के बंद घरों को निशाना बना डाला। यहां से नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। परिजन होली मनाने अपने पैतृक गांव गए हुए थे।
विज्ञापन

कृष्णा विहार-रेलवे कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अंकुर मुदगल के अनुसार वे 17 मार्च को परिवार के साथ होली मनाने अतरौली स्थित अपने गांव गए थे। 18 मार्च को चचेरे भाई उत्कर्ष घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। सूचना पर वह गांव से घर लौट आए।
घर के अंदर कमरे और सेफ के ताले टूटे हुए पड़े थे और सारा सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। अधिवक्ता अंकुर मुदगल ने बताया कि चोर घर से करीब 60 हजार रुपये की नकदी व करीब 30 तोला सोना जिसकी कीमत 15 लाख से अधिक है को चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना दादों के गांव शेखूपुर सटकना निवासी शिक्षक विजेंद्र सिंह के यहां हुई। विजेंद्र दिल्ली में सरकारी शिक्षक हैं। पत्नी स्वाति भी अलीगढ़ में शिक्षिका हैं। विजेंद्र कृष्णा विहार रेलवे कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। विजेंद्र 17 मार्च को परिजनों के साथ होली मनाने गांव चले गए थे।
शनिवार को वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर यहां से करीब 23 हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे, प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी विजय सिंह के अलावा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम ने जांच की। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए एसओजी और थाने की दो टीम लगाई गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
बैंक कर्मचारी के बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी
बन्नादेवी क्षेत्र के सुरक्षा विहार इलाके में चोरों ने एक बैंक कर्मचारी के मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मूलरूप से हाथरस के सिकंदराराऊ के रहने वाले भरत कुमार क्वार्सी क्षेत्र के भगवानगढ़ी स्थित कैनरा बैंक में क्लर्क के रूप में तैनात हैं।
भरत कुमार सुरक्षा विहार में राम सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। भरत कुमार 16 मार्च को होली मनाने घर चले गए। मकान मालिक राम सिंह भी अपनी एक रिश्तेदारी में एटा में गर्मी में शामिल होने चले गए। तभी चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान के ताले तोड़ डाले।
चोर यहां से लाखों के जेवरात के अलावा 25 हजार नकद चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी शनिवार सुबह पड़ोसियों के जरिए हुई। बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि चोरों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें