फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ ः लीकेज से रामघाट रोड पर हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
रामघाट रोड गांधी आई अस्पताल के पाइप लाइन फटने से हुआ जलभराव। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड पर गांधी आई हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार रात से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। सड़क पर पानी भरने से स्थानीय दुकानदारों व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि केबिल डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिससे पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। शुक्रवार रात से पानी बह रहा है। ऑनलाइन शिकायत की गई, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही रामघाट रोड पर गांधी आई अस्पताल के सामने सड़क पर पानी बहता रहा। इससे आसपास की दुकानों व प्रतिष्ठानों में जाने के लिए लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। जबकि तेजी से कोई वाहन निकलता तो राहगीरों के ऊपर पानी के छींटे आते।
ऐसे में कई राहगीरों ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि केबिल डालने के लिए प्रतिदिन गड्ढा खोदा जाता है लेकिन उसे ठीक से नहीं भरा जाता है। नतीजतन पानी की पाइप लाइन से पानी लीक होकर बहने लगा है। इससे दुकानदार भी परेशान हैं और यहां से गुजरने वाले राहगीर भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें