अब दुल्हे ने दुल्हन को मार दिया थप्पड़
फिर खाने के दौरान दूल्हा, दुल्हन से झगड़ बैठा। इसी बीच उसने दुल्हन को थप्पड़ जड़ डाला। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। गुस्से से लाल-पीली हुई दुल्हन ने भी साफ कह दिया कि नशेबाज दूल्हे से किसी कीमत पर शादी कर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करेगी। दुल्हन के एलान के बाद शादी समारोह की खुशियों में विघ्न पड़ गया। दोनों पक्षों के लोग रूठी दुल्हन को मनाने के लिए जुट गए। तमाम प्रयासों के बाद भी उसे मनाया नहीं जा सका। घंटों पंचायत भी चली, लेकिन कोई हल न निकल सका।
किसी ने पुलिस को बरातियों को बंधक बनाने की खबर कर दी तो फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूर्व मेयर व भाजपा नेता शकुंतला भारती ने भी दोनों पक्षों को फोन पर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष बात मानने को तैयार न हुआ। आखिर में तय हुआ कि शादी को लेकर दोनों पक्षों के बीच जो भी लेन-देन हुआ है एक-दूसरे को वापस कर दें।
तय खर्चा व सामान की वापसी के बाद दोनों में समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में बिना किसी कार्रवाई के दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।