फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुलिस वालों को पीटकर जुआरियों को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे कलाई गांव में जुआरियों को पकड़ने पर पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। पकड़े गए जुआरियों को छुड़ा लिया और भाग निकले। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। देर रात तक हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी लेकिन एक भी आरोपी हाथ नहीं आ सके थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि कलाई गांव के प्राथमिक विद्यालय संख्या एक के समीप शुक्रवार की शाम करीब सात बजे जुआ खेले जाने की सूचना पर हलका प्रभारी दो सिपाही पहुंचे थे। मौके से कुछ लड़कों को पकड़कर उनके पास मौजूद मोबाइल और रुपये छीन लिए थे।
बताते हैं कि जैसे ही पुलिस कर्मी पकड़े गए युवकों को लेकर थाने जाने लगे तभी पीछे से एकजुट होकर पहुंचे 15-20 जुआरियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हलका इंचार्ज के साथ सादे कपड़ों में पहुंचे दोनों सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा और पकड़े गए जुआरियों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए थे। बीच गांव में हुई पुलिस पर हमले की घटना से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल थाने से बड़ी संख्या में फोर्स कलाई गांव में भेजा गया।
विज्ञापन

- अभी किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - शिवप्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें