फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सीएम के ‘ठोको’ शब्द से प्रेरित हो रहे बदमाश, इसीलिए हत्याएं हो रही हैं और निर्दोष अनाथ हो रहे : जमीरउल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही ठोको शब्द का बहुत प्रयोग किया। जिससे प्रेरित होकर युवा भी ठोकने में लग गए हैं। रोडरेज की घटना भी इसका ही नतीजा है। कोतवाली सिविल लाइंस स्थित मैरिस रोड पर शुक्रवार देर रात रोडरेज में रंगबाज कार सवारों ने पशु व्यापारी कमाल खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान मृतक के परिजनों से मिले और सुपुर्द ए खाक में शामिल हुए। इस मौके पर मृतक के ढाई साल के बेटे को देखकर पूर्व विधायक भावुक हो गए और कहा कि आज उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चरम सीमा पर है। जबसे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी द्वारा ठोको शब्द का इस्तेमाल किया गया है तभी से अपराधी, माफिया, गुंडों का मनोबल बढ़ गया है।
अपराधी यह मानकर किसी को भी सरेआम गोली मार रहे हैं कि जब हमारे मुख्यमंत्री ठोकने की नीति पर विश्वास करते हैं तो हमें ठोकने में क्या दिक्कत है। एक मुख्यमंत्री को अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था। ठोको जैसा शब्द अपने मुंह से नहीं बोलना चाहिए था। न जाने कितने लोग इस ठोकने की नीति से इस दुनिया से चले गए। उनका परिवार तबाह और बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मासूम बच्चे बेसहारा हो गए। महिलाएं विधवा हो गईं। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री योगी से मृतक कमाल खान के मासूम बच्चों को पचास लाख की सहायता राशि, एक सरकारी नौकरी, एक मकान देने की मांग उठाई है। उन्होंने दोषी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें