फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: किराया न देने पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को पीटा, मारपीट में वर्दी फाड़ी

Mon, 11 Oct 2021 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके में किराया न देने पर ऑटो रिक्शा सवार यात्रियों और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के बीच विवाद हो गया। यात्रियों ने सिपाही को जमकर पीटा। इस मारपीट में सिपाही की वर्दी भी फट गई। 
विज्ञापन
सिपाही के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के दुबे के पड़ाव चौराहे पर किराये को लेकर ऑटो रिक्शा सवार यात्रियों और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के बीच विवाद हो गया। यात्रियों ने सिपाही की जमकर पिटाई की। उसकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में सिपाही और यात्री घायल हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


दुबे के पड़ाव पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मदार गेट चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ऑटो रिक्शा को रोककर कहा कि उसे दुबे के पड़ाव चौराहे तक जाना है। चालक ने सिपाही को बिठा लिया। दुबे के पड़ाव पहुंचने पर चालक ने किराया मांगा तो सिपाही रवि कुमार भड़क गया और उसने चालक के साथ अभद्रता कर डाली।

इस पर अन्य यात्रियों ने विरोध किया। इस बात पर रवि कुमार भड़क गया और उसने एक यात्री को चांटा मार दिया। इससे यात्री के मुंह से खून बहने लगा। यह देखकर अन्य यात्री भी भड़क गए और उन्होंने रवि कुमार के साथ मारपीट कर डाली।
विज्ञापन


इसके बाद रवि कुमार ने भी अपने अन्य साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक दोनों पक्ष घटनास्थल से जा चुके थे।

 

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के साथ लोगों द्वारा मारपीट की सूचना मिली थी। इलाका पुलिस को मौके पर भेजा। लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। न ही इस संबंध में किसी पक्ष ने शिकायत की है। इस संबंध में एक वीडियो मिला है, उस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रहे हैं और घटना की वास्तविकता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।
-मोहसिन खान, क्षेत्राधिकारी द्वितीय एवं क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें