फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तालानगरी को ऊंची छलांग लगाने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
सुनील दत्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से तालानगरी के उद्योग एवं उसके प्रोडक्ट को ऊंची छलांग लगाने का अवसर मिलेगा। यहां के ताला, हार्डवेयर और आर्टवेयर ही नहीं बल्कि निर्माणाधीन डिफेंस कॉरिडोर के भविष्य में भी चार चांद लगने की उम्मीद है। उद्यमियों को तो लग रहा है कि जेवर हवाई अड्डा जैसे अलीगढ़ के लिए बन रहा हो।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करने जा रहे हैं। इसके दो साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इससे अलीगढ़ के उद्यमियों के चेहरे खिल गए हैं। बिजनेस टूर के सिलसिले में यहां के उद्यमी अक्सर देश-विदेश में जाते हैं। अभी उनको दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाना पड़ रहा है।
हवाई अड्डे तक जाने में पांच से छह घंटे पहले घर से निकलना पड़ रहा है। जेवर में यह सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिलने वाली है। नए व्यापारी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। अलीगढ़ का ताला, हार्डवेयर एवं आर्टवेयर का सामान देश के साथ विदेशों में भी निर्यात होता है। देश-विदेश के वॉयर दिल्ली आते हैं। सड़क व ट्रैफिक की वजह से वॉयर अलीगढ़ आने के बदले दिल्ली से ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन

जेवर हवाई अड्डा बनने से देश-विदेश के वॉयर अलीगढ़ आएंगे। इससे ताला, हार्डवेयर, आर्टवेयर ही नहीं बल्कि होटल व अन्य इंडस्ट्री को भी फायदा होगा। अलीगढ़ से जेवर करीब 65 और अंडला में निर्माणाधीन डिफेंस कॉरिडोर से जेवर की दूरी मात्र 46 किलोमीटर है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डिफेंस कॉरिडोर के लिए भी वरदान साबित होगा।
अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर अंतरराष्ट्रीय जेवर हवाई अड्डे के सबसे करीब होगा। आधे घंटे में रक्षा उत्पाद सुरक्षित तरीके से हवाई अड्डा पर पहुंच जाएगा। तैयार रक्षा उत्पाद बाहर भेजने एवं बाहर से माल मंगाने में आसानी होगी। अलीगढ़ ही नहीं बल्कि हाथरस, मथुरा, आगरा सहित आसपास के जिलों को भी फायदा होगा।
- धनजीत वाड्रा, उद्योगपति
- जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से अलीगढ़ को बहुत बड़ा फायदा होने जा रहा है। दुनिया के देश अलीगढ़ के और करीब आएंगे। बिजनेस टूर पर जाना-आना आसान हो जाएगा। वॉयर भी अब दिल्ली के बदले अलीगढ़ आएंगे। ताला, हाडेवयर, आर्टवेयर एवं रक्षा उत्पाद के लिए हवाई अड्डा वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

- सुनील दत्ता, महासचिव, तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन।

धनजीत वाडरा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें