फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर गिरी गाज: एसएसपी ने किया सस्पेंड, तीन के बाद 17 हजार रुपये और रिश्वत मांगने पर हुई कार्रवाई

Sat, 15 Jun 2024 05:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

झगड़े के एक मामले में दरोगा का एक वीडियो सामने आया। जिसमें समझौते के नाम पर तीन हजार रुपये लेने के बाद 17 हजार रुपये और रिश्वत मांगने का आरोप दरोगा पर लगाया गया। मामले की सीओ ने जांच की और रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया।  
विज्ञापन
दरोगा सीसीटीवी कैमरे में - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के एसएसपी ने साधु आश्रम हलका इंचार्ज दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। दरोगा पर झगड़े की शिकायत में तीन हजार रुपये लेने के बाद 17 हजार और की रिश्वत मांगने का आरोप है। दरोगा का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद सीओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी। 

विज्ञापन


गांव चौगानपुर निवासी संजय चौहान के अनुसार करीब 15 दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे के बेटे पर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर हलका इंचार्ज ताहिर हुसैन को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। आरोप है कि दरोगा ने समझौते की कॉपी लेने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

2 जून की दोपहर करीब दो बजे दरोगा ताहिर अहमद तालानगरी स्थित उनकी फैक्टरी में आए। वहां पर दोनों पक्ष के लोग थे। काफी मिन्नतों के बाद तीन हजार रुपये लेने के बाद ही समझौते की कॉपी ली। संजय चौहान के अनुसार अब दरोगा उन पर 17 हजार रुपये और दिलवाने अथवा अपने पास से देने का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मामले का एक वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी संजीव सुमन ने इसका संज्ञान लेकर सीओ अतरौली मोहम्मद अकमल खान को जांच सौंपी। सीओ ने जांच करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार एसएसपी संजीव सुमन ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें