फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शटलर अयांश व जाह्नवी ने दिखाया दम

विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मानित बच - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के बैनरतले आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-7 में शटलर अयांश व जाह्नवी ने शानदार खेल दिखाया। बालक अंडर-7 में अयांश गुप्ता प्रथम, प्रतीक सिंह द्वितीय, अंडर-9 में लवित जैन प्रथम, नैतिक वार्ष्णेय द्वितीय, अंडर-11 प्रखर प्रताप सिंह प्रथम, ईशान गुप्ता द्वितीय, अंडर-13 में वंश प्रताप सिंह प्रथम, ऋषित अग्रवाल द्वितीय, अंडर-15 में पीयूष पाल प्रथम, देवांश सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका अंडर-7 में जाह्नवी गर्ग प्रथम, आरोही उपाध्याय द्वितीय, अंडर-9 में अमायरा वार्ष्णेय प्रथम, जाह्नवी गर्ग द्वितीय, श्रृष्टि कश्यप प्रथम, ज्योति कश्यप द्वितीय, अंडर-13 में निकिता सिंह प्रथम, काकुल चौधरी द्वितीय, अंडर-15 में अनन्या भारद्वाज प्रथम, नव्या अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता व उप विजेताओं का पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक शुभम चौहान, आयुष चौधरी, अक्षक, साक्षी चौहान, पार्थ वर्मा रहीं। मुख्य अतिथि विनय शर्मा, विकास, विशिष्ट अतिथि बैडमिंटन संघ के सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह फकीरा, डॉ. विवेक जैन, पंकज अग्रवाल आदि ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर एएमयू के बैडमिंटन प्रशिक्षक खुसरो मारूफ , पावना इंटरनेशनल स्कूल के गगन मदन, खेलो इंडिया बैडमिंटन के प्रशिक्षक विकास चौहान, आयोजन सचिव लवली चौधरी आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें