कनवरीगंज के रिपिट कारोबारी परिवार का एक सात साल का बच्चा सहित कुल सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 383 तक पहुंच गई है।
कोरोना वायरस से रविवार को छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों में कनवरीगंज के रिपिट कारोबारी के परिवार को सात साल का बच्चा है। इस परिवार में दो लोगों की मौत हो चुकी है और 6 से अधिक लोग संक्रमित है। बच्चे के पिता अतरौली के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके अतिरिक्त सराय हकीम निवासी नगर निगम का 47 वर्षीय पैरोकार एवं उसका 30 वर्षीय भतीजा कोरोना संक्रमित हैं। पैरोकार की पत्नी पहले से ही संक्रमित हैं और दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
इसके अतिरिक्त अतरौली के कोविड हॉस्पिटल में तैनात 18 वर्षीय युवक पहले से क्वारंटीन है, किशनपुर का 26 वर्षीय युवक एवं टप्पल के गांव रेना का 20 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। इसके अलावा लक्ष्य नगर कॉलोनी का 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट मथुरा के एक अस्पताल से पॉजिटिव आई है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती एवं परिजनों को क्वारंटीन कराने की कार्रवाई चल रही है। संक्रमित लोगों के घर के एरिया का सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है।