फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : वॉइस कॉल से दी जाएगी कोरोना के निगेटिव रिपोर्ट की सूचना

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस के निगेटिव रिपोर्ट की सूचना अब वॉइस कॉल के माध्यम से दी जाएगी। संदिग्ध मरीजों की बेचैनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह पहल की है। शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने जिलाधिकारी के घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही यह भी जोड़ा है कि नई व्यवस्था की जल्द से जल्द शुरूआत कर दी जाए तो अच्छा होगा।
विज्ञापन

भाजपा विधायक संजीव राजा शुरू से ही निगेटिव रिपोर्ट की सूचना संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाने की मांग करते आ रहे हैं। इसकी वजह से लोग बेहद परेशान भी है। रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर मरीज के पास फोन किया जाता है लेकिन निगेटिव रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाती है। रिपोर्ट आने में छह-सात दिन लगने के कारण संदिग्ध मरीज की चिंता स्वाभाविक है। आसपास के लोग भी संदेह की नजर से देखते हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि अब कोरोना वायरस जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी वॉइस कॉल के माध्यम से दी जाएगी। वॉइस कॉले के लिए मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है, जिसका नंबर 9870666653 है। जिलाधिकारी कहते हैं कि इस मोबाइल नंबर को अपने फोन में सुरक्षित करना है। मोबाइल की घंटी बजने पर फोन उठाकर अपनी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त करें। नमूना लेते वक्त आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर घंटी बजेगी और एक ऑडियो संदेश के माध्यम से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिलेगी। भाजपा विधायक संजीव राजा का कहना है कि घोषणा को जल्द से पूरा किया जाए।
रिपोर्ट के लिए तय करें समय सीमा : विधायक
शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रिपोर्ट के लिए समय सीमा भी तय करें। उनका कहना है आज भी 16 जून की रिपोर्ट नहीं मिली है जबकि उसके बाद के रिपोर्ट लोगों को मिल रहे हैं। यह समझ में नहीं आता है कि कितनी रिपोर्ट पेंडिंग है। 17 या 18 जून का रिपोर्ट मिल रहा है तो 16 जून की रिपोर्ट क्यों नहीं? रिपोर्ट में देरी की वजह से लोग ज्यादा परेशान है। इस देरी की वजह से भी संक्रमण का फैलाव हो रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए यह बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें