फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बर्खास्त सिपाही विनोद जाट गैंग ने किया था स्क्रेप कारोबारी का अपहरण, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
स्क्रेप व्यावसायी के अपहरण मामले में गिरफ्तार अभियुक्त। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी कारोबारी सुरेंद्र जिंदल का अपहरण कर फिरौती वसूलने के बाद छोड़ने के मामले का 15 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है जिसके पास से तमंचा व 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसओजी टीम बनकर आरोपियाें ने व्यवसायी का अपहरण किया था। मामले का मुख्य सरगना पुलिस का बर्खास्त सिपाही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर मानवेंद्र त्यागी के नेतृत्व में एसआई चरन सिंह ने हाथरस रोड पर तोछीगढ़ मोड़ से आरोपी संतोष पुत्र रामबिहारी निवासी गांव महामौनी थाना मुरसान (हाथरस) को पकड़ा। कारोबारी से वसूली गई फिरौती में उसके हिस्से में 80 हजार रुपये आए थे जिसमें 70 हजार रुपये उसने खर्च कर दिए। मामले का मुख्य सरगना जयपाल पुत्र परसादीलाल निवासी नगला हरिकन्ना थाना इगलास, विनोद जाट पुत्र राजवीर सिंह निवासी महामौनी थाना मुरसान (हाथरस), विनोद निवासी पथैना, भरतपुर (राजस्थान), पिंटू निवासी राया (मथुरा), राकेश निवासी लालपुर थाना इगलास फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
एसपी ने बताया कि अपहरण की योजना राकेश व जयपाल ने मिलकर वर्ष 2017 में बनाई थी। इसके बाद जयपाल जेल चला गया। लॉकडाउन से पहले जेल से छूटकर आने पर उसने पिंटू को योजना बताई। इसके बाद संतोष के घर पर सभी ने फैक्टरी मालिक का अपहरण करने और मोटी रकम वसूलने की योजना बनाई थी। जयपाल पुलिस में सिपाही था और बर्खास्त है। फरार विनोद जाट, जयपाल, विनोद पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी संतोष पर हाथरस, आगरा, अलीगढ़ में अपहरण, लूट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास व गुंडा एक्ट के 20 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

थाना गांधी पार्क के मोहल्ला शीशियापाड़ा निवासी स्क्रैप व्यवसायी सुरेंद्र जिंदल का 16 जून को भौंरा मोड़ के समीप स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण किया था। स्वयं को एसओजी टीम से बताते हुए इगलास कोतवाली से वारंट जारी होने की बात कही थी। व्यसायी से उसके ही फोन से घर पर फोन कराकर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी बात कराई थी और 6 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें