फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कुशीनगर के बाद अलीगढ़ का नंबर आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना को साकार करने के लिए विकसित हुआ अलीगढ़ एयरपोर्ट कुशीनगर से पीछे रह गया है। यहां के एयरपोर्ट को अभी तक उड़ान योजना के तहत लाइसेंस नहीं मिल पाया है। अधिकारियों की मानें तो कुशीनगर एयरपोर्ट के शुभारंभ के कारण एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी यहां निरीक्षण करने नहीं आ सके, जिसकी वजह से लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने में विलंब हो रहा है। अब अधिकारी वहां से कुछ समय निकाल कर यहां आएंगे तो निरीक्षण होगा। कुशीनगर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकार्पण किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत छोटे शहरों से हवाई यात्रा की शुरुआत की है। योजना में यूपी के छह जिलों में मिनी एयरपोर्ट विकसित हुए हैं। इसमें अलीगढ़ भी शामिल है। शासन स्तर से राजकीय निर्माण निगम को यहां का काम मिला था। तीन साल पहले शुरू हुए निर्माण कार्य में अब तक तकरीबन 60 करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है। जिसमें निर्माण कार्य से लेकर भूमि अधिग्रहण तक का खर्च शामिल है। एयरपोर्ट अथारिटी में लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया जा चुका है। अब एयरपोर्ट अथारिटी की टीम को यहां का निरीक्षण करना है। अलीगढ़ एयरपोर्ट से पहले चरण में लखनऊ के लिए उड़ान सेवा शुरू होनी है। निजी क्षेत्र की एयरलाइन को यहां से उड़ान संचालन की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिसमें टर्बो एवीएशन की तरफ से प्रस्ताव भी दिया जा चुका हैं। लाइसेंस मिलने के बाद इस पर भी अंतिम मुहर लगेगी।
सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी अलीगढ़ एयरपोर्ट प्रदीप वर्मा ने बताया कि अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए शासन स्तर पर लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा चुका है। जल्द ही एयरपोर्ट अथारिटी की टीम यहां का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें