युगल के फाइनल में अलीगढ़ की रमा सिंह व सुजाता सिंह ने हापुड़ की सिद्धि राठी व रिद्धि भारद्वाज को शिकस्त दी। मिश्रित युगल के फाइनल में भव्य छाबरा व काजल पंवार हापुड़ ने रमा सिंह व रिशांक अलीगढ़ को शिकस्त दी। संवादमंडलायुक्त व डीआईजी ने किए पुरस्कृतटूर्नामेंट के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-19 मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के युगल में अलीगढ़ की युगल में रमा और सुजाता ने खिताब जीता। स्पोर्ट्स स्टेडियम व विजडम पब्लिक स्कूल में फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में दिव्यांशी गौतम आगरा ने ऐशनी सिंह कानपुर को हराया।
युगल के फाइनल में अलीगढ़ की रमा सिंह व सुजाता सिंह ने हापुड़ की सिद्धि राठी व रिद्धि भारद्वाज को शिकस्त दी। बालक एकल के फाइनल में अंश विशाल गुप्ता प्रयागराज ने आकाश सिंह वाराणसी को हराया। बालक युगल के फाइनल में संस्कार बालियान व उज्ज्वल तोमर मुजफ्फरनगर ने अभय सिंह व अश्मित सिंह लखनऊ को हराया। मिश्रित युगल के फाइनल में भव्य छाबरा व काजल पंवार हापुड़ ने रमा सिंह व रिशांक अलीगढ़ को शिकस्त दी। संवाद
मंडलायुक्त व डीआईजी ने किए पुरस्कृत
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, अशोक यादव, विजडम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, प्रवीण शर्मा, चंद्र प्रकाश डब्बू, राजेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अतिन गुप्ता, खुसरो मारूफ, विकास चौहान, लवली चौधरी आदि मौजूद रहे।