फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग आज से, ट्रॉफी का अनावरण

विज्ञापन
प्रो. कबड्डी लीग ट्रॉफी का अनावरण करते नगर आयुक्त गौरांग राठी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एसवी कॉलेज के इंडोर क्रीड़ा हॉल में श्री शेखर सराफ फाउंडेशन के सहयोग से अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग शुक्रवार से शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार को नगर निगम के नगर आयुक्त गौरंग राठी व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने लीग के विजेता व उप विजेता की ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच नगर निगम व सराय मानसिंह टाइगर के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन के आकर्षक कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सिंह होंगे, जो प्रो कबड्डी लीग के यू मुंबा के खिलाड़ी हैं। कबड्डी मैट का पूजन श्री शेखर सराफ अस्पताल की निदेशक लाजेश कुमारी, मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ, नगर आयुक्त गौरांग राठी, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय माहेश्वरी, नवनीत माहेश्वरी, अखिल माहेश्वरी आदि ने किया। नगर आयुक्त ने कहा कि जनपद में कबड्डी ही नहीं, बल्कि दूसरे खेलों के बढ़ावे में मील का पत्थर साबित होगी। संचालन एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर डॉ. बीपी पांडेय, सीए अतुल गुप्ता, एसवी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी शाहनवाज खान, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनिल वार्ष्णेय, डॉ. विनय उपाध्याय, डॉ. रोली अग्रवाल, डॉ. फरीद खान, डॉ. लाल सिंह, डॉ. शिवेंद्र शाही, डॉ. फुजैल अहमद, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शशि बाला, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं आठ टीमें
रॉयल नगर निगम, सराय मानसिंह टाइगर, छर्रा लायंस, सराफ ईगल, आभा ग्रांड, महावीर पार्क बुल्स, नई दुनिया रॉक स्टार, कौड़ियागंज पैंथर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें