फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बबलू प्रधान को भगोड़ा घोषित कराने की तैयारी, साथी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल के काले खेल के माफिया मोहकमपुर ग्राम प्रधान बबलू पहलवान को कोर्ट से भगोड़ा अपराधी घोषित कराने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। इगलास कोतवाली से चकमा देकर भागे अपराधी की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस न्यायालय खुलते ही उसके खिलाफ धारा 82 व 83 की कुर्की नोटिस जारी कराने की तैयारी में भी जुट गई है। इधर, पकड़े गए उसके साथी को तमंचे सहित जेल भेज दिया गया, जबकि दो अन्य लोगों को पूछताछ के बाद मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

इगलास कोतवाल प्रवीन कुमार मान के अनुसार, मोहकमपुर प्रधान बबलू पहलवान की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित हैं। सर्विलांस टीम से भी सहयोग लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। तेल माफिया के शरणदाताओं के बारे में भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बबलू प्रधान मार्च 2020 में इगलास कोतवाली में दर्ज ईसी एक्ट व आबकारी अधिनियम के मुकदमों में वांछित है। शुक्रवार को बेसवां चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह धामा व गोरई चौकी इंचार्ज शक्ति राठी उसकी स्कार्पियो गाड़ी समेत पकड़कर इगलास कोतवाली लाए थे। सूत्रों के अनुसार वह अपने खिलाफ दर्ज एक मामले में हाईकोर्ट का स्थगन आदेश दिखाने के नाम पर थाने तक आ गया था।
जब उसे लगा कि पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी तो चकमा देकर थाने के पीछे की दीवार फांदकर भाग निकला। अपने साथी जगदीश शर्मा उर्फ डाले की सहायता से गाड़ी भी कोतवाली से निकलवा ली। हालांकि, कुछ देर बाद ही डाले को पुलिस ने मंविवि के पास गाड़ी समेत दबोच लिया था। बबलू प्रधान फरार है। जगदीश को पुलिस ने मथुरा रोड से तमंचा सहित दबोचा था। हालांकि उसके साथ दो अन्य लोग भी पकड़े थे। हालांकि उन दोनों की कोई भूमिका न होने के कारण उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि जगदीश को तमंचे में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

- बबलू की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें प्रयास कर रही हैं। बबलू को सख्त से सख्त कार्रवाई से गुजरना होगा। उसके क्राइम रिकार्ड के आधार पर उस पर इनाम घोषित कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। उसके संरक्षण दाताओं को भी इस बार नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अतुल शर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें