फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शराब कांड के दो मुकदमों में नहीं आए गवाह, तारीख नियत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के मुकदमों में ट्रायल चल पड़ा है। बृहस्पतिवार को पिसावा व मडराक से संबंधित मुकदमों में गवाही की तारीख नियत थी। मगर गवाहों के नहीं आने के कारण अगली तारीखें नियत कर दी गई हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को बार की ओर से हड़ताल का प्रस्ताव आने के कारण अन्य काम भी नहीं हुए थे।
विज्ञापन

पिसावा के मुकदमे में अपर सत्र न्यायालय में ट्रायल के लिए पहली तारीख पर पुलिस के गवाह तलब किए गए थे। मडराक में शराब तस्कर मदन गोपाल उर्फ कालिया की निशानदेही पर पिसावा से अवैध शराब फैक्टरी बरामदगी से जुड़े इस मुकदमे में गवाही होनी थी। रामवीर, रामखिलाड़ी व अवधेश आदि के खिलाफ इन मुकदमों के गवाह न आने के कारण गवाही नहीं हो सकी। अब इन मामलों में इसी माह की अगली तारीखें नियत कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें