जहरीली शराब कांड में माफिया की संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ उससे अलग इस कारोबार में संलिप्त रहे शराब माफिया भी पुलिस रडार पर हैं। इसी क्रम में दो सगे भाई शराब माफिया की 65 लाख रुपये की संपत्ति बृहस्पतिवार को जब्त कर ली गई है। पुलिस प्रशासनिक टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गाजे बाजे संग इन भाइयों की संपत्ति पर सरकारी संपत्ति होने का बोर्ड लगाया।
शासन के निर्देश पर जिले के अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफिया पर चिह्नित कर लगातार ये कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को इगलास पुलिस ने घोषित शराब तस्कर साथिनी इगलास के मनोज व प्रवीन द्वारा अवैध शराब बेचकर अर्जित की गई 65 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है। जो संपत्ति जब्त की गई है, उसमें प्रवीन कुमार के पांच प्लाट व मनोज कुमार के चार प्लाट शामिल हैं। इसके अलावा प्रवीन के बेसवां एसबीआई शाखा में दो खाते, आर्यावर्त शाखा में एक खाता सीज कराया गया है। इसी तरह मनोज कुमार के एसबीआई बेसवां व आर्यावर्त शाखा के दो खाते सीज कराए गए हैं। इस दौरान एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर इगलास पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
ये संपत्ति की गई जब्त व सीज
-प्रवीन कुमार की खाता संख्या 100 में 2.828 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 3,90,000 रुपये, खाता संख्या 227 में 2.103 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 4,35,000 रुपये, खाता संख्या 442 में 3.103 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 8,60,000, खाता संख्या 443 में 1.188 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 4,29,000,खाता संख्या 877 में .308 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 15,40,000 रुपये। बैंक खाता एसबीआई शाखा बेसवां में जमा राशि 589.62 रुपये व 3,32,262 रुपये, बैंक खाता आर्यावर्त में जमा रुपये 800.58 सीज।
-मनोज कुमार की खाता संख्या 100 में 2.828 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 3,90,000 रुपये, खाता संख्या 227 में 2.103 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 4,35,000 रुपये, खाता संख्या 442 में 3.103 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 8,60,000, खाता संख्या 443 में 1.188 हेक्टेयर, अनुमानित कीमत 4,29,00, बैंक खाता एसबीआई बेसवां में 15787.18 रुपये व बैंक खाता आर्यावर्त में 472.40 रुपये सीज।