फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दिल्ली से नशीली दवा खरीदकर ट्रेनों में करता था जहरखुरानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को एक जहरखुरान को मीनाक्षी पुल के नीचे से दबोचा। इस जहरखुरान के पास से कई ट्रेन यात्रियों से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने दिल्ली के करावल नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर से बिना पर्चे के नशीली दवा खरीदने की बात बताई है। इसके आधार पर जीआरपी अलीगढ़ ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली के ड्रग विभाग को पत्र लिखा है। इधर, जहरखुरान को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को दिल्ली से हावड़ा को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस के कोच नंबर डी-6 में जहरखुरानी की घटना हुई थी। बदमाशों की तलाश के क्रम में नईम पुत्र इस्माइल निवासी कुआं खेड़ा, बछरांव, ज्योतिबा फूले नगर (अमरोहा) हाल पता ईदगाह रोड इस्लाम नगर, अमरोहा को मीनाक्षी पुल के नीचे से दबोचा गया। उसके पास से तीन हजार रुपये, एक फोन, एक बैग व कंबल, 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। इसकी बड़ी बहन खुुर्शीदा को दिल्ली जीआरपी द्वारा जहरखुरानी में जेल भेजा गया था। पूछताछ में बताया कि वह नशीली दवाएं दिल्ली के करावल नगर के प्रधान मार्केट स्थित मेडिकल स्टोर से बिना पर्चे के खरीदता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोईज, एसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल मो. असलम, हेमंत कुमार, मनोज कुमार व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें