डीएस बाल मंदिर टेबल टेनिस एकेडमी में रोबोट के जरिये अभ्यास करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
डीएस बाल मंदिर की टेबल टेनिस एकेडमी में रोबोट से खिलाड़ी टेबल टेनिस के गुर सीखेंगे। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि रोबोट से खिलाड़ी स्पिन, तेज, घूमती गेंद पर अभ्यास करेंगे। यह खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकल्प है।
उन्होेंने कहा कि डीएस बाल मंदिर स्कूल ने टेबल टेनिस के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है। सर्वेश ने कहा कि इस रोबोट से बच्चे, पुरुष, महिलाएं, वृद्ध व दिव्यांग भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।