फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : काम आया प्लान...दीपावली पर अग्निकांडों में आई गिरावट

विज्ञापन
धनीपुर मंडी स्थित एफसीआई गोदाम के पास अग्रवाल कोल डिपो में लगी भीषण आग। स्थानीय लोगों की मदद से आ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर आतिशबाजी से अग्निकांड की घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इसके पीछे खास वजह अग्निशमन विभाग द्वारा पहले से की जाने वाली तैयारी है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सीएफओ स्तर से त्योहार से एक सप्ताह पहले से तैयारी की गई और जिले में सिर्फ 5 जगहों पर छुटपुट आग लगने की सूचनाएं दर्ज की गईं। जहां दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया
विज्ञापन

सीएफओ विवेक शर्मा बताते हैं कि उनके स्तर से एक सप्ताह पहले से तैयारी की जा रही थी। सभी टीमों को निर्देशित करने के साथ-साथ जिले भर में इससे बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार किया गया। पुलिस सहयोग से आतिशबाजी की दुकानों पर भी प्रबंध कराए गए। इसी का परिणाम है कि इस बार दीपावली पर जीटी रोड पर चर्च के पास दुकान में, एडीए कंपाउंड सिविल लाइंस में ट्रांसफॉर्मर में, सासनी गेट आदर्श नगर में कूड़े में व अतरौली के रायपुर में पुआल में आग लगी। जिन्हें तत्काल बुझाया गया।
यहां स्टैंड बाई पर रखे गए संसाधन
इसे लेकर शहर में आतिशबाजी मैदान, सासनी गेट चौराहा, नादा पुल, गांधीपार्क थाना, एसपी सिटी कार्यालय पर दमकल, जलाली में फायर बुलेट, खैर, गभाना व अतरौली में दमकल स्टैंड बाई पर रखे गए।
विज्ञापन

- त्योहार के मद्देनजर शासन के निर्देश पर तैयारियां की गईं। उसी का परिणाम रहा कि इस बार कोई बड़ी घटना या ज्यादा संख्या में घटनाएं नहीं हुई हैं। इसमें जनसहयोग भी मिला है। - विवेक शर्मा, सीएफओ
टायर गोदाम में आग से भारी नुकसान
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर के एक टायर रिट्रेडिंग गोदाम में शनिवार दोपहर को भीषण आ लग गई। इस दौरान काफी माल जल गया। किसी तरह दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। धनीपुर में एफसीआई गोदाम के पास एक टायर गोदाम है । मजदूर त्योहार की छुट्टी पर गए हुए थे।
शनिवार दोपहर अचानक इसमें किसी तरह आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं तो वहां अफरा-तफरी मच गई। खबर पर इलाका पुलिस व दो दमकल भी पहुंच गईं। दमकलों के आने पर स्टाफ ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस आग से कई लाख के नुकसान का अनुमान है। इलाका पुलिस के अनुसार आग का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-2018 में 16 जगह लगी आग
-2019 में 5 जगह लगी आग
-2020 में 7 जगह लगी आग
-2021 में 5 जगह लगी आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें