फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हाईवे पर कंटेनर मजदूरों पर चढ़ा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड हाईवे स्थित लज्जा फार्म हाउस के पास शनिवार सुबह मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौैके पर मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हुए हैं। इस दौरान चालक कंटेनर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के बेरिया गांव का 45 वर्षीय रमेश पुत्र मोतीराम मजदूरी करता था। शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह अपने साथियों संग हाईवे पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक कंटेनर तेज रफ्तार से हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ते हुए मजदूरों के पर चढ़ गया, जिसमें रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि संतोष पुत्र भगवानदास, कल्याण सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी भिलेट रामनगर व बॉबी पुत्र भूरी सिंह निवासी भिड़ावली आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार परिवार को सूचना दे दी गई है। कंटेनर को थाने में खड़ा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें