फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए की थी नूरा की हत्या

विज्ञापन
आरोपी नरेंद्र। - फोटो : JAWAN
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सौंगरा में की गई नरेश उर्फ नूरा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने अपने भाई के साथ नरेश उर्फ नूरा की हत्या पिता की पिटाई का बदला लेने व लोगों के तानों से बचने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि नरेश उर्फ नूरा की हत्या का आरोपी कहीं जाने की फिराक में पिलौना भट्ठा मोड़ पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी नरेंद्र पुत्र राधेश्याम ने बताया कि 2014 में उसके पिता राधेश्याम को नूरा ने गांव वालों के सामने पीटा था। जिससे राधेश्याम के पैर की हड्डी टूट गई थी। गांव वाले इसी बात को लेकर ताने मारते थे। पिता की पिटाई का बदला लेने और लोगों के तानों से बचने के लिए भाई चेतन के साथ धारदार हथियार से गोदकर नूरा की हत्या कर दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र को जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें