फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कारौली में मंगलवार रात नवविवाहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वाले ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान एटा निवासी संजय पुत्र रमेश वाल्मीकि ने अपनी बेटी निशा की शादी पिछले साल मार्च में इगलास के गांव कारौली निवासी आशीष के साथ की थी। मृतका के बाबा रमेशचंद्र का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही निशा के ससुराल वाले दहेज में बाइक व नकदी मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर मंगलवार रात निशा की फांसी लगाकर हत्या कर दी। रमेशचंद्र परिजनों के साथ बुधवार को गांव करौली पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल प्रदीप कुमार व चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें